{"_id":"5a9836df4f1c1b3f658b58f1","slug":"111519924959-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछापों के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछापों के खिलाफ चलेगा अभियान
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गली-मोहल्लों और कस्बों में अवैध रूप से नीम-हकीमगिरी करने वाले झोलाछाप चिकित्सकों पर शिकंजा कसा जाएगा। आला अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। झोलाछाप चिकित्सकों की धरपकड़ के साथ उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। होली पर्व बीतने के बाद स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाएगा।
नगर-देहात में क्लीनिक खोलकर बैठे झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलने की तैयारी की गई है। लखनऊ में अधिकारियों की मीटिंग लेकर उच्चाधिकारियों ने अभियान के लिए माइक्रोप्लान बनाकर कार्रवाई करने को कहा है। जनपद की सभी तहसीलों और देहात में करीब 1100 से अधिक झोलाछाप चिकित्सकों की सूची बनाई गई है। यह चिकित्सक अवैध रूप से अपने क्लीनिक चला रहे हैं। सीजनल बीमारियों के दौरान मरीजों के साथ खूब लूट होती है। चरथावल और पुरकाजी क्षेत्र इस मामले में विभाग के रडार पर है। यहां झोलाछाप चिकित्सक दवाइयां देने के साथ भ्रूण परीक्षण भी करते हैं। इसको लेकर अब अभियान चलाया जाएगा। क्लीनिकों पर छापा मारने के बाद सील लगाई जाएगी। इसके साथ ही चिकित्सक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. पीएस मिश्रा ने बताया कि होली पर्व के बाद झोलाछाप चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। अभियान चलाने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। क्षेत्रवार प्रशासन के अधिकारियों को साथ इस बार कार्रवाई होगी।