{"_id":"5a6a2fc64f1c1ba4268b681c","slug":"111516908486-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां शाकुम्भर देवी का जन्मोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां शाकुम्भर देवी का जन्मोत्सव मनाया
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
बुढ़ाना। कुरालसी गांव में मां मां शाकंभरी देवी का 60वां प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूजा अर्चना के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गांव में शोभायात्रा भी निकाली गई।
मंदिर के पुजारी गोविंद झा व गांव के पूर्व प्रधान ठाकुर किरणपाल सिंह आदि ने बताया कि 60 वर्ष पहले मां शाकंभरी देवी की गांव के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। बृहस्पतिवार की सुबह माता के मंदिर में पूजा अर्चना एवं यज्ञ का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में कुरालसी गांव के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूजा अर्चना के बाद अपराह्न करीब दो बजे मां की शोभायात्रा आरंभ हुई। शोभायात्रा गांव की मुख्य मार्ग से होती हुई वापस मंदिर में पहुंचकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। मां के सभी श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर ठाकुर किरणपाल सिंह, रणपाल सिंह, ठाकुर मामचंद, शेर सिंह, परब सिंह, विजयपाल सिंह, धीरज सिंह, अंकित व अनुज आदि मौजूद रहे।