फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिए शिक्षाप्रद संदेश

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिए शिक्षाप्रद संदेश

Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बच्चों  ने दिए शिक्षाप्रद संदेश
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिए शिक्षाप्रद संदेश
विज्ञापन

मीरापुर। बसंत शिक्षा सदन इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज और देशहित के संदेश दिए। संस्था संस्थापिका स्वर्गीय बसंती देवी की स्मृति में वार्षिकोत्सव मनाया गया।

मुख्य अतिथि विधायक अवतार सिंह भड़ाना ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भड़ाना ने कहा कि क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए वह वचनबद्ध है। बच्चों ने मां सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, बाल गीत, लोकगीत, लोकनृत्य, देशभक्ति गीत, हास्य एकांकी, होली, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व चेयरमैन जहीर कुरैशी ने भी बच्चों का मार्गदर्शन किया। विद्यालय के पुरातन छात्र फैसल कुरैशी ने नजम सुनाई। संचालन शेखर सिंह ने किया। प्रबंधक ने आभार जताया। प्रधानाचार्य सुनील गोयल, अंजू रानी, लक्ष्मी, वेदप्रकाश, शिवकुमार, राजकुमार, अंकुर, सेवाराम, अनुराधा, गीता शर्मा आदि का सहयोग रहा। भाजपा नेता डॉ वीरपाल निरवाल, इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह, भाजपा नगराध्यक्ष वैद्य प्रदुमन शर्मा, डॉ रविंद्र पाराशर, संजीव राठी, रामकुमार सैनी, वेदप्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र शर्मा, किरण त्यागी, अनुज कुमार, संतोष देवी, कपिल कुमार, विनय कुमार, मौहम्मद इदरीस, मौहम्मद असलम, शमीम, शाहिद, समरजहां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed