फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रीराम कॉलेज की दो छात्राओं का चयन

श्रीराम कॉलेज की दो छात्राओं का चयन

Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम कॉलेज की दो  छात्राओं का चयन
श्रीराम कॉलेज की दो छात्राओं का चयन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 15 जनवरी को होने वाली अंतर विश्वविद्यालयीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता से पूर्व गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन में हुई चयन प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज के बीपीईएस संकाय की प्रथम वर्ष की छात्राओं दिलनाज और अदिति ने अपने प्रदर्शन के आधार पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की टीम में अपना स्थान पक्का किया है।
शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों छात्राएं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाग करेंगी। मंगलवार को कॉलेज में दोनों छात्राओं को अधिशासी निदेशक डॉ बीके त्यागी ने सम्मानित किया। निदेशक डॉ आरएस सक्सेना, कार्डिनेटर प्रेरणा मित्तल, देवेंद्र चौधरी, डॉ अब्दुल अजीज खान, भूपेंद्र कुमार, आशु शर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हर पल कुछ नया सीखें छात्र-छात्राएं
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज में इग्नू के अध्ययन केंद्र पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि छात्र-छात्राएं किताबों के ज्ञान के साथ सामान्य ज्ञान, देश-समाज के बारे में जानकारी रखे। इससे उन्हें आगे बढ़ऩे में मदद मिलेगी। क्षेत्रीय केंद्र नोएडा के निदेशक डॉ गुलाब सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने स्किल को बढ़ाए। सामान्य जानकारियों के साथ करियर संबंधित टिप्स भी सीखें। उन्होंने इग्नू द्वारा शिक्षा और छात्रहित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्ण्रेय, डॉ अजय पाल सिंह, डॉ एसएन सिंह, डॉ बबीता गुप्ता, अंजुल भूषण, सुखपाल सिंह, डीके जैन, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed