फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लड़कियों को बताए आत्मरक्षा के गुर

लड़कियों को बताए आत्मरक्षा के गुर

Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों को बताए  आत्मरक्षा के गुर
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने कस्बे के स्कूल-कॉलेजों में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर बताए। प्रदेश में चालू की गई शक्तिपरी 1098 हेल्पलाइन का उपयोग करने की सलाह दी। मंगलवार को महाराजा अग्रसेन कन्या महाविद्यालय एवं गांधी बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित कार्यशाला में सीओ ने कहा कि छात्राएं समाज में किसी भी तरह के उत्पीड़न से बचने के लिए महिला हेल्पलाइन 1090 एवं शक्तिपरी 1098 पर शिकायत दर्ज करा सकती है। पर्स में मिर्च पाउडर रखें। विषम परिस्थितियों में शोर मचाएं और अपनी रक्षा करने के लिए मिर्च पाउडर का प्रयोग करें, ताकि छेड़छाड़ करने वालों के हौसले पस्त हों। उत्पीड़न करने वालों से डरें नहीं, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करें। सीओ और प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा ने अपना मोबाइल नंबर दिया। कोई भी परेशानी आने पर उन्हें तत्काल सूचना दें। पुलिस अफसरों से स्कूल प्रबंधन को महिलाओं को जागरूक करने के लिए एक वीडियो दी। उसे कंप्यूटर रूम में छात्राओं को दिखाने की अपील की है। प्रबंधक विनोद सिंघल, प्राचार्या डॉ. कलानिधि शर्मा, सारिका रानी, रीना रानी, ब्रह्म प्रकाश गर्ग, नवीन गर्ग, गांधी बालिका इंटर कॉलेज प्रबंधक मनीष गर्ग, प्रधानाचार्या अनीता गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed