{"_id":"59f4dc674f1c1b76678b7ecb","slug":"111509219431-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोने-टोटके, अंधविश्वास से दूर रहें देश की बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोने-टोटके, अंधविश्वास से दूर रहें देश की बेटियां
Updated Sun, 29 Oct 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोने-टोटके, अंधविश्वास से दूर रहें देश की बेटियां
मुजफ्फरनगर।
जिला विज्ञान क्लब की जागरूकता गोष्ठी में वक्ताओं ने छात्राओं को अंधविश्वास और टोने-टोटकों से दूर रहने का आह्वान किया। डीआईओएस मुनेश कुमार ने कहा कि विज्ञान के युग में पाखंड का खात्मा होना चाहिए।
वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वावधान में विज्ञान क्लब ने गोष्ठी आयोजित कर छात्राओं को विज्ञान से जुड़ने का आह्वान किया। गोष्ठी का शुभारंभ डायट प्राचार्य भीम सिंह, डीआईओएस मुनेश कुमार, जीआईसी के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, डीएवी के प्रधानाचार्य शिवकुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीआईओएस मुनेश कुमार ने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ऐसा क्षेत्र हैं, जिसने देश के विकास की राह में सबसे बड़ा योगदान दिया है। विज्ञान ने ढोंगी बाबा की पोल खोल दी है। विज्ञान के प्रति जागरूकता से ही हम ऐसे ठगों से बच सकते हैं। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ विकास कुमार ने कहा कि जिला विज्ञान क्लब का उद्देश्य समाज में वैज्ञानिक संस्कार पैदा करना है। इस अवसर पर अंधविश्वास भगाने को नाटिकाओं को मंचन भी किया गया। छात्र अभि चौधरी, अश्वनी, जिशान, शिवा आदि ने बंद आंखों से पढ़कर सभी को अचंभित कर दिया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य निरुपमा शर्मा ने तथा संचालन शैली रंजन ने किया। इस दौरान वशिष्ठ भारद्वाज, अभिषेक गर्ग, राजकमल वर्मा, रिजवान, देवेंद्र कुमार, आशा, बुद्ध सिंह, राहुल कुमार, सतेंद्र कुमार, दिनेश कुमार आदि का सहयोग रहा।
हौसलों को सलाम में बाजी मारी
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर में छात्रवृत्ति परीक्षा हौसलों को सलाम में कक्षा नौ की कृतिका अरोरा, प्रिंस पाल, अंजलि रावत, तनु वर्मा, यशस्वी एवं हर्षिता रानी ने स्थान पाया। प्रत्येक छात्रा को 500 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी के प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्रबुद्धे ने बताया कि मातृ भारती की परीक्षा आदर्श छात्रवृत्ति में उनके विद्यालय के छात्रा शान्तनु वर्मा, नमन गर्ग, प्रकाश ने स्थान पाया है। इनमें 500-500 रुपए मिलेंगे।