{"_id":"59c16c794f1c1b1c688b581b","slug":"111505848441-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में ढाबा संचालक की मौत
छपार (मुजफ्फरनगर)। बरला गांव में नेशनल हाईवे पर किसी वाहन की टक्कर लगने से ढाबा संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।
छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला निवासी गफ्फार (60) पुत्र दीन मौहम्मद नेशनल हाईवे पर ढाबा चलाता था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह ढाबे से घर जा रहा था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे को पार करने लगा, तभी सामने से आए किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में ढाबा संचालक गंभीर घायल हो गया। इसी दौरान चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसा होने पर ढाबे के कर्मचारी दौड़कर मौके पर पहुंचे और उसे उठाकर एक साइड लिटाया। फोन पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। उसे मुजफ्फरनगर में नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई, मगर परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।