{"_id":"5c8e8aa8bdec2213ed0cb660","slug":"101552845480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने की जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी के तत्वावधान में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में समाजहित की कई मांग पुरजोर तरीके से उठाई गईं। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर जोर दिया गया और सवर्ण आयोग के गठन कराने का समर्थन किया।
रविवार को नगर में आयोजित ब्राह्मण सम्मेलन में समाज में आ रही बुराइयों को दूर करने पर विचार किया गया। वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज के हित के लिए अनेक मांगें उठाईं। सरकार से सवर्ण आयोग का गठन करने, कश्मीरी पंडितों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने, पंडित चंद्रशेखर आजाद को शहीद का दर्जा देने, जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने की भी पुरजोर वकालत की गई। सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल तिवारी, आयोजक राहुल शर्मा, अश्वनी शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रभात कौशिक, सूरज प्रकाश वत्स, सोनू वशिष्ठ, सुमित शर्मा, अमरनाथ शर्मा, सुभाष चंद्र गौतम आदि ने रखे। अध्यक्षता जूना अखाड़ा ऋषिकेश के प्रवक्ता आनंद गिरि महाराज और संचालन राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासभा कमेटी सहारनपुर के मंडल अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा ने किया।