{"_id":"5c89525ebdec2213f32f6be7","slug":"101552503390-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जिले भर में छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जिले भर में छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को जिले भर में कई फैक्टरियों पर आकस्मिक छापेमारी कर खाद्य सामग्री के नमूने लिए। शहर में तीन नमकीन फैक्टरी संचालकों को साफ-सफाई के तहत काम करने के भी निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों की धरपकड़ व बिक्री रोकने के लिए जिले भर में ताबड़तोड़ छापेेमारी की। विभागीय टीम ने गांव सावटू में वसीम, गांव धनसैनी में शाहरूख, गांव सिसौली में सत्तू और गांव निरधना में शावेज के घर छापेमारी कर उनके यहां बनाए जा रहे मावे के नमूने लिए। इसके बाद बुढ़ाना में भी कई स्थानों पर चेकिंग कर मावा व मसाले के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। तत्पश्चात विभागीय टीम शहर में पहुंची और दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित वासु नमकीन, कृष्णापुरी स्थित भगवती नमकीन और गांव खांजापुर स्थित आशीर्वाद नमकीन की फैक्टरियों पर छापेमारी की। टीम अधिकारियों के अनुसार, उक्त तीनों फैक्टरी संचालकों को अपने यहां साफ-सफाई और एफएसएस एक्ट 2006 के तहत ही काम करने के निर्देश दिए गए।
कीटनाशक फैक्टरी का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार विश्वकर्मा ने बुधवार को टीम के साथ मंसूरपुर के गांव बेगराजपुर स्थित कीटनाशक फैक्टरी इम्पेक्स पहुंचकर आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान फैक्टरी से गुणवत्ता नियंत्रण के तहत नमूने लेते हुए वहां काम करने वाले श्रमिकों को हाथों में ग्लव्ज व चेहरे पर मास्क पहनकर ही काम करने की कड़ी हिदायत दी गई। इस दौरान पंकज श्रीवास्तव और प्रदीप दलाल भी मौजूद रहे।