{"_id":"5be9cf64bdec226954314efc","slug":"101542049636-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटठा स्वामियों ने बैठक कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटठा स्वामियों ने बैठक कर पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया
मोरना। भट्ठा स्वामियों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करने पर बल दिया। आदेशों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की गई।
महर्षि शुकदेव इंटर कालेज में आयोजित मुजफ्फरनगर ईंट निर्माता समिति की बैठक में जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ईंट भट्ठा स्वामी राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए गठित की गई। हाई ड्राफ्ट, जिकजैक तकनीकी से ही भट्ठे चालू किए जाएं, ताकि भट्ठा स्वामियों को कोई परेशानी न हो। समिति के महामंत्री शमशाद अली ने कहा कि सभी भट्ठा स्वामी प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर ही भट्ठों का संचालन करें। भट्ठों के लिए ईंट पथाई करने का कार्य एक दिसंबर से प्रारंभ किया जाए। एक फरवरी 2019 से ईंट पकाने के लिए आग जलाने का कार्य शुरू किया जाए। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक्यू 1 में पीएम 2.5, पीएम 10 की मात्रा 450 से अधिक वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई है, जो कि 100 से नीचे होनी चाहिए। यह क्षेत्र के जनमानस के लिए बेहद खतरनाक है। पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे। बैठक में सह मंत्री लेखराज सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश कंसल, प्रवेंद्र तोमर, अधिवक्ता प्रकाश, राजीव राठी, बाबर अली, अजीम जैदी, देवपाल सिंह, नदीम, फिरोज, शहजाद, अलीम, जगत सिंह, अशोक कुमार, वेद आदि मौजूद रहे।