फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती

संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती

Sat, 09 Mar 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती
संदिग्ध हालात में लापता हुई युवती
विज्ञापन

भोपा। गांव विलायतनगर (नंगला बुजुर्ग) से युवती पांच दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर उसके अपहरण का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
थाना क्षेत्र के गांव विलायनगर (नंगला बुजुर्ग) निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी पांच दिन पूर्व गांव के बाहर स्थित पथवारे में उपले पाथने के लिए गई थी, लेकिन संदिग्ध हालात में लापता हो गई। घंटों तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजन पथवारे में पहुंचे तो वहां उसकी चुनरी व चप्पलें पड़ी मिलीं, लेकिन युवती का कहीं सुराग नहीं लगा। पीड़ित के अनुसार बेटी की तलाश करने पर गांव के ही तीन युवकों द्वारा उसे अगवा कर ले जाए जाने की जानकारी मिली, जिस पर परिजन आरोपियों के घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों के परिजनों ने उल्टे उन्हें ही धमकियां देते हुए चुपचाप घर बैठने अथवा अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी के अपहरण में युवक गिरफ्तार
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव शुकतीर्थ निवासी किशोरी कुछ दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने गांव के ही छोटू व अभिषेक पर बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रतीर्थ चौकी प्रभारी एसआई सुनील अत्री ने बताया कि जांच के दौरान पवन, शिवकुमार व सुंदर का नाम भी सामने आया था, जिनमें से पवन व शिवकुमार को जेल भेजा जा चुका है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुंदर को भी गंगनहर से गिरफ्तार कर लिया, जिसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed