फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ANM's body found hanging under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में एएनएम का फंदे से लटका मिला शव

Fri, 23 Oct 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
ANM's body found hanging under suspicious circumstances
फोटो- 25- रोली वर्मा। फाइल फोटो
बघौली। थाना क्षेत्र के बरौली के मजरा ढोली निवासी एएनएम का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर पंखे से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजन ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के बीते तीन साल से रैक्टल कैंसर से पीड़ित होने की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव निवासी राम लखन वर्मा खेती करते हैं। उनकी पत्नी रोली वर्मा (34) स्वास्थ्य विभाग में एएनएम थीं। पति राम लखन ने बताया कि उनकी पत्नी की तैनाती अहिरोरी विकास खंड के धतनखेड़ा गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर थी। बताया कि वह बीते तीन साल से रेक्टल कैंसर से पीड़ित थीं और बीमारी के चलते उन्हें शरीर में काफी दर्द होता था। बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह लोग सोकर उठे तो रोली अपने कमरे में नहीं थीं। बाहर निकल कर देखा तो उनका शव बरामदे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका था। पति ने बीमारी से पीड़ित होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

राम लखन ने पुलिस और कोतवाली देहात के सैय्यापुरवा निवासी रोली के मायके वालों को सूचना दी। पिता सुखलाल ने बताया कि रोली की शादी 10 साल पहले की थी। उसके एक बेटी अनिका वर्मा है। पिता ने किसी पर आरोप नहीं लगाए गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि परिजन से कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed