फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Two parties clashed over land dispute, five injured

Shravasti News: भूमि विवाद में भिड़े दो पक्ष, पांच घायल

Fri, 23 Oct 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 23 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over land dispute, five injured
श्रावस्ती। गिलौला क्षेत्र के ग्राम रैमुनिया में शुक्रवार को भूमि विवाद के मामले में दो पक्ष में मारपीट हुई। इसमें पांच महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए इन्हें गिलौला सीएचसी पहुंचाया गया। यहां से घायल महिलाओं को मेडिकल काॅलेज बहराइच रेफर कर दिया। रैमुनिया गांव निवासी जयकला व संजू के मध्य लंबे अरसे से भूमि विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सुबह दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें एक पक्ष की जयकला तथा दूसरे पक्ष की संजू, रूपरानी, कुंती व मुंशी घायल हो गईं। परिवार के लोगों ने घायलों को गिलौला सीएचसी ले गए। यहां पर स्ट्रेचर उपलब्ध न होने से परिजनों ने घायलों को गोदी में उठाकर वार्ड तक पहुंचाया। गिलौला थानाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed