फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बिरालसी में कई निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

बिरालसी में कई निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण

Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिरालसी में कई निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण
भाजपा ने विकास कार्यों को बढ़ावा दिया : बालियान
विज्ञापन

चरथावल। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में गांव को सुदृढ़ीकरण और चहुमुंखी विकास के लिए क्रांतिकारी कार्य हुए हैं। उन्होंने बताया कि थानाभवन मार्ग पर बिरालसी तक जर्जर मार्ग का पुनर्निर्माण का कार्य मंजूर हो गया है। कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है।

बुधवार को गांव बिरालसी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद संजीव बालियान ने गांव में कराए गए विकास कार्य को गिनाया। एक किलोमीटर खड़ंजा और बिरालसी से रोनी हरजीपुर मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग से 12 लाख से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया। गांव के बस स्टेंड से गांव में जाने वाली इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के बाद लोकार्पण किया। सांसद और विधायक ने गांव के लिए 25 लाख रुपये की लागत से श्मशान का निर्माण कराया। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व मंत्री ने क्षेत्रवासियों को दो बड़ी सौगत दी। सांसद ने बिरालसी-दूधली-बुढाखेड़ा सड़क के चौड़ीकरण के लिए सीएसएफ से 13 करोड़ रूपए मंजूर कराए गए हैं। इस सड़क की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर और लंबाई 12 किलोमीटर होगी। कहा कि चरथावल से बिरालसी तक मुख्यमार्ग का पुनर्निर्माण का टेंडर हो चुका है। भाजपा विधायक विजय कश्यप ने सूबे की योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस मौके पर प्रधान के पति मोहन, वीरेंद्र सिंह, भूपेंद्र प्रधान, रामभूल सिंह पुंडीर, विकास आर्य, दुष्यंत पुंडीर पीपलशाह, रवि पुंडीर, मछेन्द्र सिंह, भोपाल पाल, शिवा गौतम, मास्टर लोकेश आदि मौजूद रहे। कार्यकम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा और संचालन डॉक्टर योगिन्द्र चौहान और राकेश पुण्डीर ने संयुक्त रूप से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed