{"_id":"5ba151c9867a557f23346269","slug":"101537298889-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में सिल्ट फैलाने से व्यापारियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में सिल्ट फैलाने से व्यापारियों का हंगामा
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। रेलवे रोड पर ओवरब्रिज के बराबर में नगर पालिका के ठेेकेदार के कर्मचारियों ने नाले से सिल्ट निकाल कर दूर तक फैला दी। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस हालात को देख व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।
नगर पालिका ठेकेदार द्वारा नगर के नालों की सफाई का कार्य कराया जा रहा है। सोमवार को कर्मचारियों ने रेलवे रोड पर पुल के बराबर में नाले से सिल्ट निकाल कर मार्ग में दूर तक फैला दी। इस कारण व्यापारी अपनी दुकानें नहीं खोल सके। दशलक्षण पर्व पर जैन मंदिर में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम में शामिल महिलाएं जब मंदिर से बाहर निकली तो उन्हें रास्ता नहीं मिल सका तथा व्यापारी भी अपनी दुकानें नहीं खोल सके। इसेलेकर व्यापारियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर कई सभासद व्यापारियों के बीच पहुंचे तथा नगर पालिका के जेई से फोन पर बात की। ठेकेदार को मौके पर बुलवाया गया। ठेेकेदार ने नाले से निकाली गई सिल्ट को तुरंत उठवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। कुछ समय बाद सिल्ट को साफ कराया गया। इसके बाद व्यापारी अपनी दुकानें खोल सके।