{"_id":"5b9810c7867a557eaa4dd46e","slug":"101536692423-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मुनि वीडियो वायरल प्रकरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जैन मुनि वीडियो वायरल प्रकरण
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैन मुनि वीडियो वायरल प्रकरण की जांच सीओ को सौंपी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। डीआईजी ने जैन मुनि नयन सागर महाराज के वीडियो वायरल प्रकरण की जांच सीओ खतौली को सौंपी है। सीओ ने जांच पड़ताल करते हुए युवती के पिता से अपने कार्यालय में पूछताछ की। सीओ ने उनकी बेटी के बारे में भी जानकारी जुटाई। सीओ ने युवती के पिता से जैन मुनि के खिलाफ बहादराबाद (हरिद्वार) में दर्ज कराई गई अपहरण के रिपोर्ट की प्रति मांगी है। सीओ का कहना है कि युवती को तलाश कर उसके बयान दर्ज लिए जाएंगे।
सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जैन मुनि वीडियो वायरल के मामले में युवती ने 23 अगस्त को डीआईजी के समक्ष पेश होकर शिकायती पत्र दिया था कि उसके माता-पिता को जैन समाज के कुछ लोग अनर्गल तरीके से उकसा रहे हैं। युवती ने डीआईजी को दिए गए अपने बयानों में कहा था कि जैन मुनि पर लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। वह बालिग है, अपना भला बुरा जानती है। बता दें कि हरिद्वार के बहादराबाद कालेज से युवती के लापता होने पर परिजनों ने उसको काफी तलाश किया था, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। 24 व 28 जून को जैन मुनि नयन सागर महाराज और युवती का वीडियो वायरल होने पर सनसनी फैल गई गई। इसके बाद परिजनों को पता चला था कि जैन मुनि ने युवती को अगवा कर रखा है। 31 जुलाई को युवती के पिता ने बहादराबाद थाने में जैन मुनि के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। तीन अगस्त को युवती बहादराबाद थाने में पहुंची थी। पुलिस ने कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए थे। युवती ने अपने बयानों में जैन मुनि को क्लीनचिट दे दी थी। अब डीआईजी ने इस प्रकरण की जांच सीओ खतौली को सौंपी है। सीओ ने बताया कि पत्र भेजकर युवती के पिता को शनिवार को कार्यालय में बुलाया गया। पिता से युवती के बारे में पूछताछ की। युवती के पिता ने सीओ को बताया कि अभी तक उनकी बेटी घर पर नहीं पहुंची है। परिवार के सभी लोग बेटी को लेकर बेहद परेशान हैं। सीओ ने पिता से बहादराबाद थाने में जैन मुनि के खिलाफ दर्ज कराई गई अपहरण की एफआईआर की प्रति मांगी है। युवती के पिता शीघ्र ही सीओ को एफआईआर की प्रति सौंपेंगे।
डीआईजी शरद सचान ने युवती के द्वारा दिए गए शिकायती पत्र को लेकर जांच उनको सौंपी है। इस मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई है। शीघ्र ही युवती को तलाश करके उसके बयान लिए जाएंगे। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट डीआईजी को भेज दी जाएगी : डा. राजीव कुमार सिंह, सीओ, खतौली।