फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Four cars collided after sudden braking; a major accident was averted.

Hapur News: अचानक ब्रेक लगने से आपस में भिड़ीं चार कारें, हादसा होने से बचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four cars collided after sudden braking; a major accident was averted.
हाईवे पर वाहन भिडऩे के बाद बनी जाम की स्थिति। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहे वाहन चालकों के लिए बृहस्पतिवार दोपहर गांव अठसैनी के पास नेशनल हाईवे 09 पर अचानक ब्रेक लगना परेशानी का कारण बन गया। आगे चल रही कार के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण पीछे चल रही तीन कारें एक-दूसरे से टकरा गईं। हादसे में कारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि गनीमत रही कि किसी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रिफाकत, सोमवीर, सुरेंद्र और अभिषेक अलग-अलग कारों से दिल्ली की तरफ से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब अठसैनी गांव के पास नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के दौरान आगे चल रही एक कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

इससे पीछे चल रहे वाहन चालकों को संभलने का पर्याप्त मौका नहीं मिला और हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।
कार सवार लोग अपने-अपने वाहनों से बाहर निकल आए और नुकसान को लेकर आपस में विवाद करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालकों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने मौके की स्थिति संभालते हुए यातायात को भी सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में दोनों पक्षों के बीच किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं हुई और वाहन चालक अपने-अपने क्षतिग्रस्त वाहनों को लेकर वहां से रवाना हो गए। हादसे में किसी के घायल नहीं होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। सीओ राहुल यादव क्या कहना है कि बिना किसी कार्रवाई के सभी वाहन चालक अपने गंतव्यों को चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed