{"_id":"6a99adcecfb6d83013062572","slug":"youth-dies-of-electrocution-at-a-plot-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79063-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्लॉट में करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्लॉट में करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भूपानी थाना क्षेत्र के अलीपुर शिकारगाह गांव में प्लॉट में सामान लेने गए युवक की बिजली के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसी पर प्लॉट में लगाए गए तारों में बिजली का करंट छोड़ने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पिता मुकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा गौरव बुधवार सुबह करीब 9:00 बजे अपने प्लॉट में सिल्ली और लकड़ी लेने के लिए गया था। उनके प्लॉट के साथ ही राहुल उर्फ हेमू का प्लॉट है। शिकायत के अनुसार राहुल ने अपने प्लॉट में तार लगाए हुए थे और कथित तौर पर उन तारों में ट्यूबवेल की बिजली का करंट छोड़ा हुआ था। मुकेश का आरोप है कि उन्होंने कई बार राहुल से तारों में करंट नहीं छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी।गौरव जैसे ही प्लॉट में गया, वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे सेक्टर-88 स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।