फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur Bihar news: gold chain worth 7 lakh went missing from neck of a jdu leader

बिहार: स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में मची भीड़, जदयू नेता की सात लाख की चेन गायब; पुलिस ने शुरू की जांच

Thu, 03 Sep 2026 10:50 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Thu, 03 Sep 2026 10:50 PM IST
सार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के स्वागत कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच जेडीयू नेता राजेश मंडल के गले से करीब 7 लाख रुपये की सोने की चेन गायब हो गई। नेता ने तुर्की थाने में आवेदन दिया है। पुलिस सीसीटीवी और कार्यक्रम की वीडियो फुटेज के जरिए संदिग्धों की पहचान में जुटी है।
 

विज्ञापन
Muzaffarpur Bihar news: gold chain worth 7 lakh went missing from neck of a jdu leader
जेडीयू नेता की लाखों की चेन गायब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर आगमन के दौरान बड़ी घटना सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत के लिए आयोजित समारोह की भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने जेडीयू के एक वरिष्ठ नेता के गले से करीब 7 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन उड़ा ली। इस हाई-प्रोफाइल चोरी की घटना के बाद राजनीतिक गलियारों और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


माला पहनाने की होड़ में चेन हुई गायब
मिली जानकारी के अनुसार, पूरी घटना जिले के तुर्की थाना क्षेत्र के सकरी चौक की है। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के मुजफ्फरपुर पहुंचने पर जेडीयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा उनके भव्य स्वागत की तैयारी की गई थी। सकरी चौक पर मंत्री का काफिला रुकते ही कार्यकर्ताओं में फूल-माला पहनाने और बुके देने की होड़ मच गई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान कुढ़नी प्रखंड के लदौरा निवासी एवं जेडीयू नेता राजेश मंडल भी स्वास्थ्य मंत्री को माला पहनाने के लिए भीड़ को चीरते हुए आगे बढ़े। पीड़ित नेता राजेश मंडल ने बताया कि जब वह मंत्री निशांत कुमार को माला पहना रहे थे, तब उसी आपाधापी और भारी भीड़ के बीच अचानक उनके गले से सोने की भारी चेन गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ छंटी तो गले पर हाथ गया, उड़ गए होश
मामले में जेडीयू नेता राजेश मंडल के अनुसार, चेन की कीमत करीब 7 लाख रुपये है। स्वागत समारोह खत्म होने और भीड़ कम होने के बाद जब उनका ध्यान अपने गले पर गया तो उनके होश उड़ गए। इस मामले में उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अन्य स्थानीय नेताओं और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को दी।

इस मामले को लेकर जेडीयू नेता राजेश मंडल द्वारा तुर्की थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई गई है। आवेदन में बताया गया कि मंत्री जी को माला पहनाने के क्रम में ही किसी ने उनके गले से चेन खींच ली या फिर वह भीड़ के धक्के से टूटकर गिर गई, इसकी उन्हें सटीक जानकारी नहीं है। लेकिन स्वागत समारोह के दौरान ही यह घटना हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पूरे मामले में तुर्की थाना के थानाध्यक्ष सह सब इंस्पेक्टर सेंटू कुमार ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है। थानाध्यक्ष सेंटू कुमार ने बताया कि जेडीयू नेता राजेश मंडल द्वारा चेन चोरी का आवेदन प्राप्त हुआ है।

पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और वीआईपी मूवमेंट के दौरान बनाई गई वीडियो फुटेज तथा सकरी चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान कर चेन बरामद की जा सके। पुलिस इस मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed