{"_id":"5b8d872d42c79246475f83fc","slug":"101536001837-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी काले धन को सफेद करने की योजना थी-सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी काले धन को सफेद करने की योजना थी-सांसद
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी काले धन को सफेद करने की योजना थी : सांसद
मंसूरपुर। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि नोटबंदी काले धन को सफेद करने की योजना थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार भाग होने चाहिए। आप पार्टी की जन अधिकार पदयात्रा का मंसूरपुर में जोरदार स्वागत किया गया।
आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अरविंद राठी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जन अधिकार पदयात्रा सहारनपुर से लेकर नोएडा तक प्रारंभ की गई है। आठ सितंबर को यह यात्रा नोएडा में संपन्न होगी। समापन के दौरान आयोजित कार्यक्रम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संबोधित करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सुनना तथा उनका निराकरण करना है। साथ ही साथ आप पार्टी का जनाधार बढ़ाना भी है। हर जनपद में कम से कम एक सभा कर पार्टी की नीतियों को लोगों के सामने ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राफेल घोटाला देश का सबसे बड़ा घोटाला है। केंद्र सरकार ने अपनी चहेती रिलायंस कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिए ही इतना बड़ा घोटाला किया गया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी काले धन को सफेद करने के लिए की गई थी। इससे आम जनता को परेशानी हुई, जबकि काले धन के जमाखोरों ने साठगांठ करके काले धन को सफेद कर लिया। उन्होंने कहा कि आज गन्ने के भुगतान की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बनी हुई है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता त्रस्त है। महंगाई के कारण लोगों का जीवन दुश्वार हो चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बहुत बड़ा प्रदेश है। जनता की खुशहाली के लिए कम से कम इस प्रदेश के चार भाग होने चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग राज्य बनना चाहिए। इससे पश्चिम के लोगों की बेरोजगारी दूर होगी, जनता में खुशहाली आएगी।