{"_id":"5b64a7774f1c1bed238b47b2","slug":"101533323127-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के कारण सब्जियों के दाम बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के कारण सब्जियों के दाम बढ़े
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। वर्षा के बाद सब्जियों के रेट आसमान को छने लगे हैं। सब्जी विक्रेता अरविंद, यामीन, बाबूराम आदि ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व से सब्जियों के दाम लगभग दो गुने से भी अधिक हो गए इस कारण खरीदार व विक्रेता दोनो ही परेशानी महसूस कर रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं के अनुसार बरसात की मार के कारण लोकी 20 से 40 रूपये, बैंगन 20 से 40, टमाटर 20 से 60 रूपये, आलू 15 से 20, खीरा 10 से 40, हरी मिर्च 5 से 20, प्याज 20 से 30, अरबी 20 से 50 तोरी 10 से 50, फूल गोभी 20 से 50, पत्ता गोभी 20 से 40 रुपये प्रति किग्रा बेची जा रही हैं। उधर, सब्जी उत्पादकों का कहना है कि यदि कुछ समय ओर भी वर्षा हो गई तो मूल्य वृद्धि ओर भी अधिक हो सकती है। सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है।
आधार कार्ड न बनने से रोष
मीरापुर। भारतीय स्टेट बैंक परिसर में बनाये जा रहे आधार कार्ड तेज गति से न बनाये जाने से नागरिकों में रोष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आधार कार्ड बनाने का काम कुछ लोगों को दिया गया है। ये लोग भारतीय स्टेट बैंक परिसर में बैठकर पात्र बच्चों, स्त्री, पुरूषों के आधार कार्ड बना रहे हैं। आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली भी की जा रही है। बनाने वालों की मन मर्जी के कारण बैंक परिसर में भीड़ जुटी रहती है। पीड़ित लोगों ने आधार कार्ड बनाये जाने का कार्य किसी सार्वजनिक खुले स्थान पर कराये जाने की मांग जिलाधिकारी से की है।