{"_id":"5b2554824f1c1b634d8b6ea1","slug":"101529173122-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद उल फितर पर्व कस्बे व देहात में हर्षोल्लास से मनाया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद उल फितर पर्व कस्बे व देहात में हर्षोल्लास से मनाया गया।
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नमाज अदा कर अमन चैन की मांगी दुआ
पुरकाजी। कस्बे व देहात क्षेत्र में शनिवार को ईद उल फितर पर नमाज अदा कर देश में अमन चैन और तरक्की की दुआ की गई।
सुबह आठ बजे ईदगाह पर शहर काजी सैय्यद मुफ्ती तनमीक अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को हर संभव किसी का सहयोग करना चाहिए, चाहे वह किसी भी धर्म और जाति का हो। ईदगाह पर नमाज पढ़ने वालों में पूर्व गृह राज्यमंत्री सइदुज्जमा, नगर चेयरमैन जहीर फारूकी, मियां नसीम, तारिक मुस्तफा, लताफत खान, बशारत खान, इशाद फरीदी, नूरहसन फरीदी, रियाज हसन राठी, तहसीन राठी, अजीम काजमी, नफीस फरीदी, आजाद फरीदी, मुर्तजा हैदर, अफजाल अहमद, मोहम्मद सुलेमान, इस्तखार अहमद, जावेद सलमानी आदि हजारों लोग मौजूद रहे। इसके अलावा नसीर, मियां मेहंदी रजा, असद मेंहदी, अमीर अब्बास, किश्वर आदि शिया समाज के लोगों ने कस्बे के मोहल्ला दरबार वाली शाही मस्जिद में ईद की नमाज अदा की। मौके पर नगर पंचायत की ओर से कस्बे में सफाई व्यवस्था कराकर कली चूना डलवाया गया। इंस्पेक्टर विजय सिंह मय फोर्स के मौजूद रहे।