फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाकियू की 11 जून को हाइवे पर चक्का जाम की तैयारी पूरी

भाकियू की 11 जून को हाइवे पर चक्का जाम की तैयारी पूरी

Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
भाकियू की 11 जून को हाइवे पर चक्का जाम की तैयारी पूरी
भाकियू का चक्काजाम 11 जून को
विज्ञापन

खतौली।
भाकियू ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से भूमि अधिग्रहण का मुआवजा किसानों को दिलाए जाने की मांग को लेकर 11 जून को नेशनल हाइवे पर चक्का जाम करने की तैयारी पूरी कर ली है। भाकियू नेता राजू अहलावत व कार्यकर्ताओं ने हाइवे पर फुलत अंडरपास के पास धरना देने की जगह का जायजा लिया। उधर, जिला प्रशासन भाकियू की हर गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।

किसान नेता राजू अहलावत ने शासन व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की भूमि का मुआवजा दिलाया जाए। किसान नेता शनिवार को कार्यकर्ताओं को साथ लेकर धरना प्रदर्शन की जगह निर्धारित करने को लेकर हाइवे पर फुलत अंडरपास पर पहुंचे। उनका कहना है कि 11 जून को हाइवे पर चक्का जाम करने तथा धरना प्रदर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में किसान व कार्यकर्ता पहुंचेंगे। किसान नेता ने बताया कि गांव रवापुरी सठेड़ी के किसान जयभगवान व गांव अजीतपुर निवासी राजेंद्र की भूमि पर हाइवे बना दिया गया। इसके अलावा 32 गांवों के किसानों की भूमि पर हाइवे बना दिया गया। इन किसानों को आठ साल बाद भी भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया। इस संबंध में डीएम राजीव कुमार शर्मा से कई बार बातचीत भी की गई। डीएम की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा भी किसानों को मुआवजा देने में आनाकानी की जा रही है। इसलिए मजबूर होकर हाइवे चक्का जाम और धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुनील प्रधान, बिटटू तिगाई, अश्वनी, अमरीश, संजीय, जयभगवान, इंद्रपाल, राजेंद्र, दिनेश, दीपक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed