फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उपमुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की कामना को हवन यज्ञ

उपमुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की कामना को हवन यज्ञ

Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की कामना को हवन यज्ञ
उपमुख्यमंत्री के स्वास्थ्य के लिए कामना
विज्ञापन

मोरना। शुकतीर्थ स्थित शुकदेव आश्रम की यज्ञशाला मेें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना को लेकर यज्ञशाला में हवन-यज्ञ किया गया। ब्रह्मचारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुति देकर उनकी दीर्घायु की कामना कर विशेष प्रार्थना की।

शुकदेव आश्रम में अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा के प्रदेश मंत्री दीपक चंद्रा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अत्यधिक बीमार होने के कारण दिल्ली के एम्स हास्पिटल में भर्ती हैं। उनके स्वास्थ्य में सुधार को लेकर हवन यज्ञ में वेदपाठी पंडित खेमराज शास्त्री ने वैदिक मंत्रोचारण के बीच आहुति दिलाई और साधु संतों को आयोजित भंडारे को प्रसाद खिलाकर नकद दान दक्षिणा दी। इस मौके पर ब्रहमचारी शिवप्रकाश शास्त्री, धीरेंद्र शास्त्री, शुभम, प्रद्यम्मुन, दीपक, सूरज, लालमणि , काशीनाथ, प्रशांत, प्रहलाद, अरुण, शुभम कौशिक, तोशांत आदि ने विशेष प्रार्थना कर उप मुख्यमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना की। इस मौके देवेंद्र ढीगान, अमित विश्वकर्मा शामली, शक्ति सिंह झिंझाना, सुनील पांचाल, देवी चंद, सतीश कुमार कांधला, जितेंद्र टांक शामली, राजू पहलवान, सुभाष प्रधान कैराना आदि लोग मोजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed