{"_id":"5ac918cd4f1c1bb5618b630e","slug":"101523128525-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कम्पनी के दफ्तर पर भाकियू का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कम्पनी के दफ्तर पर भाकियू का हंगामा
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर भाकियू का हंगामा
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर पहुंचकर प्रदर्शन कर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कंपनी के कार्यालय में तालाबंदी की और पुलिस प्रशासन से जांच की मांग करने लगे। इस पर कंपनी के लोगों ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया।
जानसठ रोड पर पेट्रोल पंप के पास एक फाइनेंस कंपनी का दफ्तर है। ये कंपनी लोगों को फाइनेंस पर कामर्शियल वाहन उपलब्ध कराती है। शनिवार को कंपनी के दफ्तर पर भाकियू के नगराध्यक्ष शाहिद और प्रवक्ता शक्ति सिंह के साथ कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदर्शन के साथ ही हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कंपनी के दफ्तर में तालाबंदी करते हुए धरना शुरू कर दिया। शाहिद ने बताया कि इस फाइनेंस कंपनी के लोग शोषण कर रहे है। गांव ककराला निवासी पुलकित ने दो ट्रक कंपनी से फाइनेंस कराए थे। पुलकित ने अपने परिचित इब्राहिम को भी एक ट्रक इसी कंपनी से फाइनेंस करा दिया था। इसमें पुलकित गारंटर बना था। शाहिद के अनुसार इब्राहिम ने कंपनी का पैसा चुकाए बिना ही ट्रक बेच दिया और विदेश में भाग गया। वहीं, पुलकित अपने दोनों ट्रकों की निर्धारित किस्त जमा कराता रहा, लेकिन अब कंपनी पुलकित को एनओसी देने से इंकार कर रही है। घंटों हंगामे के बाद कम्पनी के लोगों ने आश्वासन दिया कि आठ दिनों में पुलकित को एनओसी दे दी जाएगी।
भाकियू की कार्यकारिणी भंग
मुजफ्फरनगर। भाकियू नेता धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन ने जिलाध्यक्ष राजू अहलावत को छोड़ समस्त कार्यकारिणी भंग कर दी है। संगठन का कोई भी सदस्य बिना जिलाध्यक्ष के कोई आंदोलन नहीं करेगा। गेहूं कटाई के बाद ही संगठन आंदोलनों के बारे में विचार करेगा।