{"_id":"5a91b1544f1c1bb1208bb157","slug":"101519497556-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त ने निरीक्षण किया
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। तहसील मुख्यालय में पहुंचीं अपर आयुक्त ने तहसील के सभी कार्यालयों और अभिलेखों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एसडीएम को अभिलेखों के रखरखाव के विशेष निर्देश दिए। इसके अलावा अपर आयुक्त ने वादों के निस्तारण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त प्रशासन सहारनपुर डॉ. आभा गुप्ता शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंचीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी कुुमार भूपेंद्र की मौजूदगी में तहसील का बारीकी से निरीक्षण किया। कंप्यूटरीकृत खतौनी कक्ष में पहुंचीं डॉ. आभा गुप्ता ने इस कक्ष का निरीक्षण किया। किसानों द्वारा खतौनी की मांग के लिए किए गए आवेदनों की गिनती तथा कक्ष में मौजूद खतौनी भी देखी। किसानों को खतौनी देने में उन्होंने विशेष सुझाव दिए। उन्होंने संग्रह कार्यालय का भी निरीक्षण किया। संग्रह कार्यालय में मौजूद कंप्यूटर आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। तहसील के प्रमुख राजस्व अभिलेखागार कक्ष में पहुंची अपर आयुक्त ने इस कक्ष की साफ सफाई और कक्ष में लगी खिड़कियों को बदलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार कार्यालय का भी निरीक्षण किया। अपर आयुक्त ने वसूली कार्यों में भी तेजी लाने और कुछ इमारतों की पुताई, साफ सफाई के निर्देेश दिए। कहा कि तहसील मुख्यालय की चारदीवारी के लिए वे अतिरिक्त बजट की मांग करेंगी।