{"_id":"5a6cd19a4f1c1b7d268b6d29","slug":"101517080986-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत योजना के धीमे काम पर विधायक ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत योजना के धीमे काम पर विधायक ने जताई नाराजगी
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। विधायक कपिलेदव अग्रवाल ने शहर में चल रहे अमृत योजना के कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। विधायक ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों को भी देखा और मानक के अनुरूप कार्य न होने पर एक्सईएन से जवाब-तलब किया।
शहर में बीते तीन माह से अमृत योजना का कार्य चल रहा है। शहर के अधिकतम मोहल्लों की सड़क उखाड़ दी गई है। आम आदमी को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। शहर में चल रहे कार्य को देखने के लिए विधायक कपिलदेव अग्रवाल शनिवार को आर्य समाज रोड पर डाली जा रही सीविर लाइन को देखने मौके पर पहुंचे। दक्षिणी सिविल लाइन, सदर बाजार आदि स्थानों पर मौके पर जाकर कार्य देखा। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार मानक के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। नई ईंटों की जगह पुरानी ईंटों का ही प्रयोग किया जा रहा है। निर्माण की गति बहुत ही धीमी है। इससे आम आदमी के सामने परेशानी आ रही है। विधायक ने एक्सईएन राजीव त्यागी का बुलाकर योजना में देरी और मानक के अनुसार कार्य नहीं होने का कारण पूछा। उन्होंने मानक के अनुसार निर्माण कार्य करने और जल्द इसे पूरा करने के निर्देश दिए।