फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुरक्षा फोरम ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

सुरक्षा फोरम ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Sun, 31 Dec 2017 12:01 AM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा फोरम ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। व्यापारी सुरक्षा फोरम ने शिवचौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। कुलभूषण जाधव की पत्नी और माता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किए जाने से नाराज व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

व्यापारी सुरक्षा फोरम से जुड़े व्यापारी शिवचौक पर एकत्र हुए। व्यापारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूका। वक्ताओं ने कहा कि कुलभूषण जाधव से मां और पत्नी की मुलाकात के समय उनका अपमान किया गया। पत्नी का मंगलसूत्र और बिंदी तक उतरवा ली। पाकिस्तान ने एक सुहागन और एक मॉ का अपमान किया है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, मनोज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, प्रियांश गोयल, नितिन जैन, देवेंद्र चौहान, अमित गोयल, ललित बंसल, शशांक राजा, संजय मित्तल, हर्षित गर्ग आदि रहे।
विज्ञापन

चोरी के खुलासे की मांग को प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा ने भैंस चोरी के मामले के खुलासे की मांग को एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया।
मोर्चा के मोहन प्रजापति ने कहा कि संगठन के विजय प्रजापति की 24 दिसंबर को घर में बंधी दो भैंस चारी हो गई। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। एसएसपी से नईमंडी कोतवाली से कार्रवाई कराने की मांग की गई। नरेश पांचाल, भरत सिंह पाल, भाजपा नेता जगदीश पांचाल, ओमवीर पाल, राजीव प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, पवन पाल, रामनिवास प्रजापति, अरविंद प्रजापति, मांगेराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी के ट्रेड मार्क के दुरुपयोग का आरोप
मुजफ्फरनगर। गांव नावला की एकता त्यागी ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उसने आरोप लगाया कि उसकी कंपनी के ट्रेड मार्क का कुछ लोग फर्जी तरीके से प्रयोग कर रहे हैं।

एकता त्यागी ने बताया कि उसने दो मार्च 2017 को कानपुर में डायनोमोटिव फैशन टेंडस मार्केटिंग के नाम से अपनी कंपनी रजिस्टर्ड कराई थी। कंपनी का ब्रांड डीएफटी के नाम से है। उनकी कंपनी फैशन गारमेंटस और शूज का निर्माण करती है। कंपनी का माल पूरे भारत में जा रहा है। उनकी कंपनी के हर माल पर डीएफटी का टैग है। कुछ अज्ञात व्यक्ति बिना टैग के ही उनकी कंपनी के नाम से अपना माल बेच रहे हैं। इससे उनकी कंपनी की ख्याति को नुकसान हो रहा है। उसकी कंपनी के नाम से माल बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed