{"_id":"5a414da84f1c1b001c8baea9","slug":"101514229160-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु यीशू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु यीशू का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों चर्च में हुई प्रार्थना सभा
खतौली। क्रिसमस पर नगर में प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर के दोनों चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया। प्रभु के आगमन पर मधुर धार्मिक गीत गाए गए।
सीएनआई एपीफैनी चर्च में सुबह से ही लोगों का आगमन प्रारंभ हो गया था। क्रिसमस की विशेष आराधना सभा में रेव्ह निर्मल जैकब ने अपने पैगाम में बताया कि प्रभु यीशु मसीह पापी मनुष्यों को बचाने आए न कि उनका नाश करने। उन्होंने इस जगत से भरपूर प्रेम किया तथा मानव रूप धारण करके ईश्वर की मर्जी पूरी की। आज भी प्रभु यीशु मसीह अपने भक्तों के द्वारा वो ही कार्य करते हैं, जैसे प्राचीनकाल में किया करते थे। आज मनुष्य अपने पापों में इतना भटक गया है कि अपने सृजनहार ईश्वर को ही भूल गया। संगीत मंडली द्वारा मधुर क्रिसमस केरल की प्रस्तुति भी की गई। चर्च की सभा के बाद सेंटाक्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। वहां मौजूद सभी लोगों ने क्रिसमस का भी आनंद लिया। उधर, मेथोडिस्ट चर्च में भी विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। पादरी श्रीपाल ने प्रभु यीशु के आगमन पर संदेश दिया।