{"_id":"5a3176234f1c1bc5668b4c45","slug":"101513190947-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने जहरीला पदार्थ खाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती ने जहरीला पदार्थ खाया
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती ने जहरीला पदार्थ खाया
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला जाटान में एक युवती ने बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। हालत गंभीर होने के कारण पुलिस युवती से पूछताछ नहीं कर पाई। डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के कारणों की जानकारी नहीं लग पाई है।
चालक को जेल भेजा
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दो माह पूर्व पुरकाजी बाईपास पर हुई कार दुर्घटना में पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोपी कार चालक अजय कुमार निवासी ग्राम जोंधी जनपद झज्जर हरियाणा को मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात भूराहेड़ी चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर का खतौली तबादला
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। ग्राम कल्लनपुर में शिकायत करने थाने पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं का अपमान करना इंस्पेक्टर को भारी पड़ गया। माना जा रहा है कि एसएसपी ने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की शिकायत पर इंस्पेक्टर का तबादला कर दिया है। 24 नवंबर को क्षेत्र के ग्राम कल्लनपुर में कुछ दलित युवकों द्वारा मूर्तियों का अपमान करने का वीडियो वायरल होने पर क्षेत्र के हिंदू युवा वाहिनी संगठन के सदस्यों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी, जहां पर इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बजाय संगठन के सदस्यों को ही थाने पर बैठा लिया था, जिन्हें करीब चार घंटे बाद चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसकी शिकायत जिला संगठन ने एसएसपी से की थी। इस घटना के बाद से ही इंस्पेक्टर के हटाए जाने के कयास लगाए जा रहे थे। उक्त मामले में 11 दिसंबर को युवा वाहिनी के सदस्य डीआईजी सहारनपुर से भी मिले और उन्हें शिकायती पत्र देकर इंस्पेक्टर पर क्षेत्र में अवैध धंधे कराने का आरोप लगाकर उनका तबादला करने की मांग की थी। बुधवार को इंस्पेक्टर का तबादला खतौली कर दिया गया है।