{"_id":"5a05f0cb4f1c1bdb538bc5e7","slug":"101510338763-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना(मुजफ्फरनगर)। नगर निकाय चुनाव में शाहपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष के पद पर दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। सदस्यों के पदों पर बुढ़ाना, शाहपुर व सिसौली निकाय से छह सदस्यों ने अपने नामांकन वापस लिए।
नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी के दिन नगर निकाय शाहपुर से अध्यक्ष पद के दावेदार राजकुमार और नरेंद्र ने नामांकन पत्र वापस ले लिए। शाहपुर में अब अध्यक्ष पद पर 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भाजपा के सिंबल पर प्रमेश सैनी और सपा के सिंबल पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम लाल सैनी की पत्नी सुषमा सैनी चुनावी मैदान में है। शाहपुर नगर पंचायत से दस सदस्य निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी दंगल में कूदे हैं। सदस्यों के पदों पर बुढ़ाना निकाय से वार्ड-3 से सलीम, वार्ड-5 से खैरूनिशा तथा वार्ड 16 से तमीज ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नगर निकाय शाहपुर से वार्ड-9 से शबनम तथा वार्ड 11 से पूनम ने नामांकन वापस ले लिया। नगर निकाय सिसौली से वार्ड-7 से सहंसरपाल ने अपना नामांकन वापस ले लिया। एसडीएम ने बताया कि चुनाव चिह्न आवंटन 11 को तथा मतदान 26 नवंबर को होगा।