{"_id":"59b6dbe74f1c1bf37f8b60ed","slug":"101505156071-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान की मांग को रालोद का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान की मांग को रालोद का प्रदर्शन
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना भुगतान की मांग को लेकर रालोद का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। किसानों का 117 करोड़ का भुगतान नहीं करने से नाराज रालोद ने भैंसाना चीनी मिल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कलक्ट्रेट में राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया गया।
भैंसाना को छोड़कर जिले की समस्त चीनी मिले किसानों का भुगतान कर चुकी हैं। इस मिल पर किसानों का अभी भी 117 करोड़ बकाया है। प्रदेश सरकार ने दावा किया था कि किसानों का समस्त भुगतान करा दिया जाएगा। एफआईआर दर्ज करने के बाद भी चीनी मिल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। रालोद ने मांग की है कि किसानों का भुगतान ब्याज के साथ होना चाहिए। जितनी देरी से भुगतान किया गया उसका ब्याज भी किसानों को दिया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो रालोद आंदोलन करने को मजबूर होगा। मौके पर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रवक्ता अभिषेक चौधरी, मनोज कश्यप, गौरव मलिक, विकास कादियान, मोंटी चौधरी, हर्ष राठी, अश्वनी खैब, हंसराज जावला, फिरोज राना, इरशाद चौधरी, राजू वाल्मीकि, शिवम चौधरी, अंकुर आदि रहे।