{"_id":"598622574f1c1b8e1d8b456b","slug":"101501962839-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को शपथ पत्र की अनिवार्यता खत्म
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफी की घोषणा के बाद तहसील क्षेत्र के 1288 किसानों के प्रथम सूची में नाम आने पर दस रुपए के स्टांप पर शपथ पत्र बनवा कर जमा करना था। कचहरी में स्टांप की किल्लत को देखते हुए इसकी अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफी की योजना के अंतर्गत तहसील क्षेत्र के सीमांत किसानों के 1288 किसानों के नाम प्रथम सूची में ऋण माफी के लिए आए हैं। किसानों को स्टांप पेपर पर शपथ पत्र बनवा कर देना था। कचहरी में दस रुपये के स्टांप की किल्लत को देखते हुए कुछ स्टांप विक्रेता दस रुपये के स्टांप को तीन गुनी कीमत में बेच रहे थे। इसकी शिकायत किसानों सोमपाल, मोहन, किरण, राजा, शेखर, ओमवीर ने एसडीएम से की। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेजरी में दस रूपये के स्टांप खत्म होने के कारण किसानों को दस रुपए के स्टांप पर शपथ पत्र देने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। किसानों को अब एक सादे फार्म पर शपथ पत्र भरकर देना होगा। यह फार्म हलका लेखपाल के पास मौजूद रहेगा।