{"_id":"5967ccfc4f1c1b722b8b47ea","slug":"101499974908-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में आधा दर्जन कांवड़िए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में आधा दर्जन कांवड़िए घायल
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में छह कांवड़िये घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसों में बुधवार देर रात पांच कांवड़िये घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार दिलाया है। उधर, आला अधिकारियों ने कोतवाली थाने में अतिरिक्त रूप से गंगाजल रखवाया है, ताकि कांवड़ खंडित होने जैसी अप्रिय घटना पर तत्काल जल उपलब्ध कराया जा सके।
हरिद्वार से गंगाजल लाने और ले जाने वाले शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। बुधवार देर रात हाईवे पर संधावली के निकट दिल्ली के कस्तूरबा नगर पिता-पुत्र अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे में नरेंद्र पुत्र महेंद्र और उसका (6) वर्षीय पुत्र वीशू घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया है। उधर, हरियाणा के हिसार निवासी कांवड़िये राजेंद्र, नीटू और दीपक हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे थे। रास्ते में तितावी के जाग्गाहेड़ी के निकट घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, रोनी हरजीपुर निवासी विजयपाल भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। सभी घायलों को पुलिस ने उपचार दिलाकर अपने पास से गंगाजल मुहैया कराया। उधर, आला अधिकारियों ने कोतवाली में भी शिवभक्तों के लिए अतिरिक्त रूप से गंगाजल सुरक्षित रखवाया है।