फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जनसंख्या बढ़ना सर्वसमाज के लिए घातक

जनसंख्या बढ़ना सर्वसमाज के लिए घातक

Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
जनसंख्या बढ़ना सर्वसमाज के लिए घातक
जनसंख्या बढ़ना सर्वसमाज के लिए घातक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव-गांव दौड़कर सारथी बस लोगों को जनसंख्या बढ़ने के नुकसान और नियंत्रण के उपाय की जानकारी देगी। बढ़ती जनसंख्या से समाज पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे भी जागरूक करेगी। जिला चिकित्सालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर सारथी बस का आगाज किया गया। बस में सवार विशेषज्ञ और मेडिकल कर्मचारी जन जागरूकता फैलाएंगे। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि सर्वसमाज के लिए गंभीर है। आज आवश्यक है कि एकजुट होकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति सामाजिक मुहिम चलाए। उन्होंने कहा कि 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा मनाया जाएगा। सारथी बस में सवार काउंसलर और स्वास्थ्य कर्मचारी परिवार नियोजनों के साधनों के संबंध में जानकारी देंगे। मंगलवार को जिला चिकित्सालय से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, डॉ बीके ओझा, डॉ वीके सिंह, डॉ घनश्यामदास, डॉ जीके मिश्रा, पुष्पा रानी, डॉ गीतांजली वर्मा, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed