फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाइवे पर तीन घंटे जाम, बिलबिला उठे राहगीर

हाइवे पर तीन घंटे जाम, बिलबिला उठे राहगीर

Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
हाइवे पर तीन घंटे जाम,  बिलबिला उठे राहगीर
हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम
विज्ञापन

छपार(मुजफ्फरनगर)। कस्बे में हाईवे पर एक निर्माणाधीन पुलिया के कारण जाम लग गया। रामपुर चौराहा व बरला से वाहनों का मार्ग बदलने के बावजूद जाम नहीं खुला। घंटों जाम में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चे गर्मी के कारण बिलबिला गए। पुलिस की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।
छपार में नेशनल हाईवे पर एक पुलिया पर निर्माण कार्य चल रहा है। नतीजतन शनिवार दोपहर 12 बजे जाम लग गया। दोनों ओर लगभग डेढ़ किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण रामपुर चौराहे से हरिद्वार और देहरादून जाने वाले वाहनों को देवबंद व मुजफ्फरनगर की ओर आने वाले वाहनों को बसेड़ा की ओर डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। छोटे-छोटे बच्चे भूख-प्यास के कारण भीषण गर्मी में तड़पते रहे। कई कार आपस में भिड़ गईं। कितने ही चालक रास्ता भटक गए और गांवों में घूमते रहे। 100 नंबर और थाना पुलिस की मशक्कत के कारण लगभग तीन घंटे बाद जाम खुल पाया। जाम के कारण यात्री हलकान रहे।
विज्ञापन

तेजलहेड़ा के शनिधाम पर भंडारा
छपार(मुजफ्फरनगर)। शनिधाम आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी और भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
गांव तेजलहेड़ा में शनिवार को शनिधाम आश्रम में गांव वालों ने भंडारा किया। मुख्य अतिथि विधायक प्रमोद ऊंटवाल को बनाया गया, लेकिन हाईवे पर जाम होने के कारण वे समय से नहीं पहुंच पाए। आश्रम के महंत स्वतंत्र गिरि जी महाराज ने बताया कि भंडारे में दूरदराज से श्रद्घालु आए। सपा नेता चौधरी ईलम सिंह, तेजलहेड़ा प्रधान नरपत सिंह, खाईखेड़ी प्रधान हरिओम त्यागी, विकास कुमार, बिल्लू, अर्जुन पहलवान आदि मौजूद रहे। रागिनी और भजनों का कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें कलाकारों ने भजन व रागिनी सुनाकर ग्रामीणों का मनोरंजन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed