{"_id":"65e31587ae2a2cbc8c06d8b8","slug":"1003-candidates-remained-absent-in-music-and-english-exam-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-117942-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: संगीत और अंग्रेजी की परीक्षा में 1003 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: संगीत और अंग्रेजी की परीक्षा में 1003 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर
विज्ञापन
फोटो समेत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मुज़फ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को इंटरमीडिएट की संगीत और अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में हाईस्कूल की हेल्थ केयर, रिटेल ट्रेडिंग और मोबाइल रिपेयर विषय की परीक्षा के लिए एक भी विद्यार्थी पंजीकृत नहीं था। दोनों पालियों में इंटरमीडिएट के ही 23 हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए। 1003 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र ने बताया कि प्रथम पाली में केवल चार केंद्रों पर ही परीक्षाएं हुई। वहीं, द्वितीय पाली में सभी 75 केंद्रों पर परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल की हेल्थ केयर व रिटेल ट्रेडिंग विषय का एक भी विद्यार्थी पंजीकृत नहीं रहा। वहीं, इंटरमीडिएट की संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला विषय की परीक्षा में पंजीकृत 98 छात्राओं में से 94 शामिल हुए, जबकि चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में भी हाईस्कूल की मोबाइल रिपेयर विषय के लिए भी कोई छात्र या छात्रा पंजीकृत नहीं थे। इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा अंग्रेजी विषय की हुई, जिसमें पंजीकृत 24 हजार 669 में से 23 हजार 760 परीक्षार्थी शामिल हुए। वहीं 909 ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में 1003 छात्र-छात्राएं गैर हाजिर रहे। डीआईओएस ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई है। केंद्रों का निरीक्षण कर सभी को दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। परीक्षा को पारदर्शिता से कराने के लिए सभी इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस सहित मोबाइल फोन पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।
-- -- -- --
इनसेट
कुछ आसान तो कुछ आए मुश्किल प्रश्न
द्वितीय पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देकर लौटी इंटरमीडिएट की छात्रा सानिया और वंशिका ने कहा कि वैसे तो पेपर आसान था, लेकिन कुछ प्रश्न मुश्किल भी आए। हालांकि उन्होंने सभी प्रश्नों को हल कर दिया। एक या दो प्रश्न ऐसे भी थे, जो सिलेबस में से नहीं आए थे। ऐसे में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा।