फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1000 youth ran the race, 750 passed

Muzaffarnagar News: 1000 युवाओं ने लगाई दौड़, 750 पास

Thu, 04 Sep 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
1000 youth ran the race, 750 passed
अ​ग्निवीर भर्ती के लिए पुशअप लगाते अभ्यर्थी। स्त्रोत सेना
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती के लिए बुधवार को 11 जिलों के पंजीकृत 1189 में से 1000 युवा पहुंचे और भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से 750 पास हुए। बृहस्पतिवार को सफल युवाओं का मेडिकल होगा। बृहस्पतिवार को 13 जिलों के 1157 युवा परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित नुमाइश मैदान और चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में सेना की ओर से अग्निवीर भर्ती चल रही है। बुधवार को तकनीकी ग्रेड के लिए जनपद अमरोहा, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, रामपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर व शामली के युवाओं ने दौड़ लगाई। सुबह पांच बजे 1600 मीटर की दौड़ के लिए युवाओं के दस अलग-अलग ग्रुप बनाए गए। इसके बाद सभी युवाओं की दौड़ कराई गई। दो युवक दौड़ते हुए गिर भी गए थे। हालांकि सेना के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की। सेना के अधिकारियों ने बताया कि दौड़ में जो युवा सफल हुए थे, उन्हें अन्य प्रक्रिया को पूरा करने के लिए रोक लिया गया था। विफल युवाओं को सुबह के समय भेज दिया गया था। सफल अभ्यर्थियों का चयन मेडिकल के लिए किया गया। बृहस्पतिवार सुबह उनका मेडिकल किया जाएगा।

अग्निवीर भर्ती के लिए पुशअप लगाते अभ्यर्थी। स्त्रोत सेना

अग्निवीर भर्ती के लिए पुशअप लगाते अभ्यर्थी। स्त्रोत सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed