{"_id":"58cc24c04f1c1b2a5a32aa1f","slug":"1000-exam-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में दो, इंटर में 1000 ने छोड़ी परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में दो, इंटर में 1000 ने छोड़ी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 17 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
शहर के एक कॉलेज में परीक्षा देते छात्र-छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू के मुख्य पेपरों का शुक्रवार से आगाज हो गया। शुक्रवार को तीनों पालियों में परीक्षाएं हुईं। उधर, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में भी दूसरे दिन संगीत और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। हाईस्कूल में केवल दो और इंटर में पहले-दूसरे पेपर में 1000 से अधिक छात्र-छात्रों ने पेपर नहीं दिया। सचल दस्तों ने केंद्रों पर छापामारी कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में दूसरे दिन की परीक्षा को लेकर केंद्रों पर मुस्तैदी बरती गई। पहले दिन की खामियों को भी दुरुस्त किया गया। हाईस्कूल में दूसरे दिन संगीत की परीक्षा रही। जिसमें जनपद में मात्र 35 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, इनमें से 33 ने परीक्षा दी।
केवल दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। वहीं, इंटर में बृहस्पतिवार को हुए हिंदी के प्रथम पेपर में 6433 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 6212 ने परीक्षा दी तथा 221 ने पेपर छोड़ दिया। साइंस वर्ग में सामान्य हिंदी के पेपर में 18649 विद्यार्थी पंजीकृत रहे। जिनमें से पहले दिन ही 694 ने परीक्षा से मुंह मोड़ लिया। सामान्य हिंदी में 17955 ने परीक्षा में भाग लिया।
विज्ञापन
उधर, इंटरमीडिएट में शुक्रवार को गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 3914 छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत रहे। करीब 3798 ने परीक्षा दी। और 116 ने परीक्षा से मुंह मोड़ लिया। प्रथम दिन और दूसरे दिन की सभी परीक्षाओं में इंटरमीडिएट में 1031 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी है। उधर, सचल दलों ने क्षेत्रों में छापेमारी कर व्यवस्था का जायजा लिया। अलीगढ़ और आगरा में बोर्ड परीक्षा में खुली नकल का खेल उजागर होने पर जिले में अधिकारी अलर्ट हो गए हैं। परीक्षा पर कड़ी निगाह रखने के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है।
विवि के मुख्य पेपर शुरू
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के भी अब तक ऑब्जेक्टिव पेपर हो रहे थे। शुक्रवार से तीनों पालियों में पेपर शुरू हो गए हैं। बीए तीनों वर्षों, एमए, एमकॉम, बीएससी की परीक्षा हुई। जनपद में सचल दस्ते के प्रभारी डॉ सुधीर पुंडीर ने बताया कि छापेमारी की गई है। कहीं कोई नकलची नहीं मिला है।
ट्रैफिक पर बढ़ गया दबाव
शहर में बड़े स्तर पर छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। जिसके चलते सुबह सात बजे से ही सेंटरों पर छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं। यूजी-पीजी में तीन और यूपी बोर्ड में दो पालियों में परीक्षा होने से यातयात पर भी अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।