{"_id":"66d848cc3d0b7e835005409d","slug":"10-players-selected-in-weightlifting-competition-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-129209-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चुने गए 10 खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भारोत्तोलन प्रतियोगिता में चुने गए 10 खिलाड़ी
विज्ञापन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक स्कूलों की जिला स्तरीय अंडर-19 सीनियर और अंडर-17 जूनियर बालक वर्ग की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 10 खिलाड़ी चयनित किए गए। चयनित खिलाड़ी छह सितंबर को राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-19 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज भोपा के रोहित कुमार, किसान इंटर कॉलेज खरड़ के आर्यन कुमार, इस्लामिया इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के शकील अहमद, डीएवी इंटर कॉलेज के मोंटी तोमर प्रथम रहे।
अंडर-17 वर्ग में जनता इंटर कॉलेज भोपा के प्रियांशु, इस्लामिया इंटर कॉलेज के मोहम्मद जैद, किसान इंटर कॉलेज खरड़ आर्यन कुमार, दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के आर्यन शर्मा, एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर हरि कुमार और इस्लामिया इंटर कॉलेज के शकील अहमद अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम रहे। संयोजक प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी छह सितंबर को मंडलीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में राहुल राणा, राहुल कुशवाहा, सत्यकाम तोमर, शुभम पाल, आकाश कुमार, अक्षय, रमेश, स्टेडियम की कोचरेणु रानी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।