फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 engines of vehicles found in Milan Market of Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर के मिलन मार्केट में मिले वाहनों के 10 इंजन

Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
10 engines of vehicles found in Milan Market of Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर के मिलन मार्केट में मिले वाहनों के 10 इंजन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ के सोतीगंज के बाद शहर कोतवाली क्षेत्र की मिलन मार्केट ने चोरी के वाहनों के कटान का केंद्र बन गया है। यह खुलासा एएसपी की छापामारी के बाद हुआ है। अधिकारिक तौर पर पुलिस ने मौके से चोरी की दस गाड़ियों के इंजन व कलपुर्जे बरामद कर चार आरोपी गिरफ्तार व छह आरोपी मौके से फरार होने का दावा किया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शहर के मीनाक्षी चौक से मेरठ रोड पर स्थित मिलन मार्केट है। इस मार्केट में हर तरह के वाहनों के कलपुर्जे बेचे जाते थे, जिस कारण वहां पर चोरी के वाहनों के काटने के आरोप लगते रहते थे। पूर्व में भी खालापार क्षेत्र में चोरी के वाहन कटी हालत में मिले थे, तब मुकदमा भी दर्ज हुआ था। अब यह मामला एएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के सामने पहुंचा था। उन्होंने शहर कोतवाली की पुलिस टीम को साथ लिए बगैर कई थानों की पुलिस की मदद से मिलन मार्केट में बुधवार को बड़ी छापामारी कर वाहनों के इस कत्लखाने की पोल खोल दी। जबकि शहर कोतवाली पुलिस इस तरफ से आंखे बंद किए बैठी थी। एएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली में खालापार चौकी प्रभारी प्रवेश शर्मा ने गिरफ्तार व मौके से फरार सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

इनकों किया गिरफ्तार
- शाकिर पुत्र मेहरबान निवासी खालापार
- आजम पुत्र अखलाक निवासी रहमतनगर खालापार
- सब्बू अंसारी पुत्र मोहम्मद रियाज निवासी मुगल गार्डन जामियानगर
- मोहम्मद आलम पुत्र स्व.वशीर अहमद निवासी चिलकाना सहारनपुर
यह हुए फरार
- हनीफ पुत्र हाजी बाबू निवासी मिनाक्षी चौक,मुजफ्फरनगर
- उमरशाद पुत्र अखलाक निवासी रहमत नगर खालापार,मुजफ्फरनगर
- हाजी पप्पू पुत्र खुुुर्शीद निवासी मोहल्ला तकिया कुरेशीयान मुजफ्फरनगर
- अख्तर आलम पुत्र मोहम्मद आलम निवासी मोहल्ला मजर हसन चिलकाना सहारनपुर
- मुल्ला जहीर पुत्र इदरीश निवासी मुजफ्फरनगर
- अब्दुल्ला पुत्र उम्मेद निवासी खालापार मुजफ्फरनगर
इन्होंने कहा-
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चार आरोपी पकड़े है। फरार छह आरोपियों की तलाश की जा रही है। कोतवाली पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है- अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed