फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam expressed outrage over akhilesh governance

अखिलेश सरकार के काम-काज से मुलायम नाराज

Tue, 15 Jan 2013 11:19 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 15 Jan 2013 11:19 AM IST
विज्ञापन
mulayam expressed outrage over akhilesh governance

समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के काम काज पर नाराजगी जताई है। सैफई में आयोजित एक कार्यक्रम में मुलायम ने कहा कि अखिलेश सरकार के कई विभागों की कार्यप्रणाली पर शिकायतें मुझे मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि यह विभाग केवल अधिकारी चला रहे हैं, मंत्री नहीं। सरकार को इसे देखना चाहिए।

विज्ञापन


मुलायम सिंह यादव इटावा में अपने गांव सैफई में पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उन्होंने अखिलेश यादव को ये कहते हुए जल्द से जल्द फैसले लेने की नसीहत दी कि वो सिर्फ समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के हैं। मुलायम ने ये भी जता दिया कि वे अपने भाई शिवपाल सिंह यादव के पास मौजूद पीडब्ल्यूडी विभाग के काम काज से भी संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास ज्यादा विभाग होने का जिक्र करते हुए किसी एक अधिकारी को ज्यादा विभाग नहीं देने की सलाह भी दी। मुलायम ने कहा कि मंत्रियों और नौकरशाहों में समन्वय की कमी सरकार के काम काज को प्रभावित करेगी, मुलायम ने दोनों को कैबिनेट के फैसले के हिसाब से चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को उसके कामकाज की याद दिलाते हुए मुलायम ने कहा कि यह सरकार यूपी को विकास की ओर लेकर जा रही है और अखिलेश को निर्देश दिया कि सभी प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने के लिए कैबिनेट मीटिंग बुलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed