फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   more than 100 riots in akhilesh government says mayawati

यूपी में एक साल में हुए 100 से अधिक दंगे: मायावती

Sun, 14 Apr 2013 12:21 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 14 Apr 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
more than 100 riots in akhilesh government says mayawati

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश सरकार के एक साल के कामकाज को बेहद निराशाजनक बताया है। मायावती ने सपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में जांच के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है।

विज्ञापन


लखनऊ में अंबेडकर जयंती के मौके पर आयोजित रैली में माया ने कहा कि अखिलेश सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल रही है। पिछले एक साल में 100 से अधिक दंगे हुए हैं। यहां तक कि आम लोगों को उसके बुनियादी अधिकारों से भी वंचित किया गया।
विज्ञापन


माया ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए अधिकारियों की मदद से उपचुनावों में हेराफेरी कर रही है। ऐसे में कोई भी राजनीतिक दल कैसे पारदर्शी चुनाव की उम्मीद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने कहा कि वे चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। इस दौरान उन्होंने समाज के हर तबके को न्याय दिलाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सफल प्रयत्न किया। बसपा सरकार ने किसी पर भी जुल्म नहीं होने दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed