{"_id":"686c2bf719d9663efc0be466","slug":"zonal-competition-will-begin-from-august-8-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-682165-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आठ अगस्त से शुरू होगी मंडलीय प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आठ अगस्त से शुरू होगी मंडलीय प्रतियोगिता
विज्ञापन
मुरादाबाद। शैक्षिक सत्र 2025 26 के लिए स्पोर्ट फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत मंडल स्तरीय खेल के आयोजन को लेकर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक द्वादश मंडल मनोज कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक हुई। इनमें मंडल में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को विभिन्न जनपदों में आवंटित किया गया।
मुरादाबाद में आठ अगस्त को मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 14 से 19 आयु वर्ग के लिए तैराकी, डाइविंग और 19 आयु वर्ग के बालक के लिए वाटरपोलो खेल शामिल है। वहीं, 20 अगस्त को 14 से 19 आयुवर्ग के बालक और बालिकाओं के लिए मंडल स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता, 27 अगस्त को 14 से 19 आयु वर्ग के लिए मंडलीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 11 सितंबर को 14 से 19 आयु वर्ग की बालक और बालिकाओं के लिए मंडलीय बाक्सिंग और 21 से 24 सितंबर तक प्रदेशीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 13 सितंबर को मंडलीय वुशू प्रतियोगिता, 20 सितंबर को मार्शल आर्ट और 26 सितंबर को अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रामपुर में 10 जुलाई मंडलीय प्रतियोगिता शुरू हो रही है। इसमें हॉकी, कराटे, क्रिकेट, योगासन, गतका, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन खेला जाएगा। वहीं, संभल में सुब्रतो फुटबाल, कुश्ती, जूडो, कुराश, कलारी खेल मंडलीय स्तर पर खेले जाएंगे। अमरोहा में क्रिकेट, भारोत्तोलन, मलखंभ, कबड्डी, तीरंदाजी, खो-खो, शतरंज खेल मंडल स्तर पर होगा। खेलों का निष्पक्ष आयोजन के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव बंश बहादुर ने किया।
00
खिलाड़ियों को करना होगा आवेदन
- मंडलीय क्रीडा सचिव बंश बहादुर ने बताया कि खेलों में प्रतिभाग करने के लिए छात्र-छात्राओं को sspup.in पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा।खेल में पात्रता के लिए कक्षा छह से 10 तक के छात्र-छात्राओं को अपना जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पिछली कक्षा की मार्कशीट विद्यालय का यू डाइस नंबर तथा छात्र का पेन नंबर लगाना अनिवार्य होगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मधुबाला त्यागी, डॉ. हिमांशु यादव, बलवीर सिंह, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय सहायक रश्मि यादव, क्रिकेट कोच बदरुद्दीन, नजाकत अली, आदि मौजूद रहे। ब्यूरो