फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Zainul Abedin ran on the treadmill for 12 hours, claims world record

Moradabad News: ट्रेडमिल पर 12 घंटे दौड़े जैनुल आबेदीन, विश्व रिकॉर्ड का दावा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Zainul Abedin ran on the treadmill for 12 hours, claims world record
मुरादाबाद। मुरादाबाद एक्सप्रेस के नाम से मशहूर अल्ट्रा रनर जैनुल आबेदीन एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड की दावेदारी के लिए ट्रेडमिल पर दौड़े। अटल विहारी वाजपेयी की जयंती पर बुधवार को उन्होंने 12 घंटे तक ट्रेडमिल पर दौड़कर सबको चौंकाया। कंपनी बाग में सुबह 10 से रात 10 बजे तक जैनुल को दौड़ते देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

2022 में पीलीकोठी चौराहा पर उन्होंने ट्रेडमिल पर 65 किलोमीटर की दौड़ लगाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया था। इस बार 12 घंटे में 68 किलोमीटर दौड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के लिए दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन

जैनुल ने कहा कि यह दौड़ पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत है। इसमें उन्होंने मुरादाबाद पुलिस को भी सम्मान दिया। जैनुल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि के साथ वह इस आयोजन से पुलिस का आभार भी व्यक्त करना चाहते हैं। एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह, डीआईजी मुनिराज जी, डीएम अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी ग्रामीण आकाश सिंह, सरदार गुरुविंदर सिंह आदि ने जैनुल की हौसलाअफजाई की। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद ने भी जैनुल के साथ ट्रेडमिल पर दौड़ भी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------


कई बार शहर का नाम रोशन कर चुके हैं जैनुल
जैनुल आबेदीन देश की बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर कई बार शहर का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने 2018 में 23 जुलाई को इंडिया गेट से महिलाओं के सम्मान में दौड़ शुरू की थी। इस दौड़ में वह दिल्ली से आगरा, आगरा से जयपुर और जयपुर से वापस दिल्ली तक दौड़े थे। उन्होंने इस दौड़ को सात दिन 22 घंटे में पूरा किया था। इस दौड़ को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में 2020 में दर्ज किया गया। कोरोना महामारी में जान जोखिम में डालकर सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाली पुलिस के सम्मान में वह 50 किलोमीटर दौड़े। साल 2022 में लगातार 12 घंटे तक ट्रेडमिल पर 65 किलोमीटर दौड़े थे। इसके बाद प्रयागराज से मुरादाबाद तक गंगा की सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए दौड़ लगाई थी।

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू

मेरठ-------बच्चा पार्क स्थित सेंट थॉमस चर्च में प्रार्थना सभा मे भाग लेते श्रद्वालु----नीटू- फोटो : वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed