फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youths made reels sitting on the bonnet of PRV action taken one and a half month after the video went viral

Moradabad: युवकों ने पीआरवी के बोनट पर बैठकर रील बनाई्, वीडियो वायरल होने के डेढ़ माह बाद कार्रवाई

Wed, 22 Mar 2023 09:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 22 Mar 2023 09:00 PM IST
सार

आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की थी। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। एसएसपी हेमराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Youths made reels sitting on the bonnet of PRV action taken one and a half month after the video went viral
पीआरवी के बोनट पर बैठकर रील बनाई् - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवकों पर रील बनाने की खुमारी इस कदर चढ़ रही है कि उन्हें पुलिस का भी कोई डर नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा रहा है कि दो युवक पीआरवी के बोनट पर बैठे नजर आ रहे हैं। डेढ़ माह बाद वीडियो वायरल होने पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



गलशहीद थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि पीआरवी पर हेड कांस्टेबल मदनपाल ने केस दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2023 उनकी ड्यूटी पीआरवी 0261 पर थी। उनके साथ सिपाही प्रवीण कुमार मौजूद थे। गलशहीद क्षेत्र में गलशहीद चौराहे के पास ड्यूटी चल रही थी। इसी दौरान नशे की हालत में दो युवक पीआरवी के बोनट पर बैठ गए। पीआरवी के आसपास भीड़ जमा थी। उन्होंने युवकों को बोनट से उतरने को कहा तो वहो पुलिस कर्मियों से भिड़ गए और धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की थी। आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। एसएसपी हेमराज सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान सलमान उर्फ नन्हे और मेहराज के रूप में की। दोनों गलशहीद थानाक्षेत्र के ईदगाह गरलशहीद निवासी हैं। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

डेढ़ माह तक पुलिस कर्मियों ने नहीं दी उच्च अफसरों को सूचना
शहर के बीचों बीच युवकों ने पुलिस वाहन पर बैठकर रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी किया। बावजूद इसके पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ उस वक्त न तो रिपोर्ट दज कराई और न ही अधिकारियों को इसकी सूचना दी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो अफसरों तक मामले की जानकारी पहुंच गई। तब जाकर हेड कांस्टेबल ने युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। एसएसपी हेमराज मीना ने एसपी ट्रैफिक से इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed