फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth will show their strength against BJP in by-elections: Fahadh

उपचुनाव में भाजपा के खिलाफ नौजवान दिखाएंगे अपनी ताकत : फहद

Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 08 Sep 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
Youth will show their strength against BJP in by-elections: Fahadh
मुरादाबाद। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. फहद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में नौजवान भाजपा के खिलाफ अपनी ताकत दिखाएंगे। पीडीए जागरूकता अभियान के तहत हर यूनिवर्सिटी और महाविद्यालय में वर्तमान राजनीति में छात्र-छात्राओं युवाओं की भूमिका पर गोष्ठी आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान से बड़ी संख्या में नौजवान छात्र जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी कार्यालय चक्कर की मिलक में आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी उपचुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ करने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा ने देश के नौजवानों और छात्रों को तोड़ने का काम किया है। पीडीए आम जनता को उसका हक दिलवाने वाली है। ⁠शोषण-उत्पीड़न से आम जनता की रक्षा करने वाली है। ⁠संविधान एवं आरक्षण को बचाने का काम करेगी। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की नीति आम जनता का शोषण करने वाली हैं। समाज को तोड़ने वाली है। इस दौरान शाने अली शानू, राजकुमार राजू, फराज, नजाकत, चौधरी दुर्गा शर्मा, सर्वेश त्रिपाठी, असलम चौधरी, मुशाद अली पाशा, धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed