{"_id":"63cd3ed2fa150d374c64a9e7","slug":"youth-tried-to-rape-a-nine-year-old-girl-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: घर पहुंची मासूम ने मां को सुनाई आपबीती, चीखने पर आरोपी ने उसे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश: घर पहुंची मासूम ने मां को सुनाई आपबीती, चीखने पर आरोपी ने उसे छोड़ा
Sun, 22 Jan 2023 07:19 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:19 PM IST
सार
29 साल के युवक ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। बच्ची ने अपनी आपबीती मां को बताई। इस मामले में बच्ची के पिता ने मुगलपुरा थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म।
- फोटो : social media
विस्तार
नौ साल की बच्ची को चीज खरीदकर दिलाने के बहाने पड़ोसी ने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मुगलपुरा पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मुगलपुरा क्षेत्र में नौ साल की बच्ची को खेलते समय पड़ोसी ने शनिवार की दोपहर उसे चीज खरीदकर दिलाने का झांसा दिया। बच्ची उसके साथ चली गई। इस बीच 29 साल के युवक ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन
बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। बच्ची ने अपनी आपबीती मां को बताई। इस मामले में बच्ची के पिता ने मुगलपुरा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 376/511, पॉक्सो और किशोर न्याय अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि आरोपी पीड़ित बच्ची के घर आता जाता था। इसी कारण वह बच्ची से घुलमिल गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे जेल भेजा गया है।