फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth should master worldly education along with religious education: Maulana Nazirul

दीनी के साथ दुनियावी तालीम में भी महारत हासिल करें युवा : मौलाना नजीरुल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Youth should master worldly education along with religious education: Maulana Nazirul
पाकबड़ा। ईदगाह परिसर में शब-ए-बरात पर आयोजित शहंशाहे दो आलम काॅन्फ्रेंस में उलमा ने शिक्षा और समाज सुधार पर जोर दिया। काॅन्फ्रेंस का आगाज कारी फैजान ने कुरान की तिलावत के साथ किया जिसके बाद हाफिज मो. अली ने नातिया कलाम पढ़कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश जबलपुर से आए मुख्य वक्ता मौलाना रुहुल अमीन ने कहा कि कुरान अल्लाह की मुकद्दस किताब है जिसमें दुनिया की सारी शिक्षाएं मौजूद हैं। उन्होंने प्रख्यात फ्रांसीसी डॉ. मॉरीशस बुसाइल्ले की किताब दि कुरान एंड मॉडर्न साइंस का हवाला देते हुए कहा कि आधुनिक मेडिकल विज्ञान और नए वैज्ञानिक शोधों का आधार भी कुरान में पहले से मौजूद है।
विज्ञापन

मौलाना नजीरुल कादरी ने कहा कि इस्लाम में शिक्षा हासिल करना अनिवार्य है। हदीसों में भी जिक्र है कि शिक्षा हासिल करो चाहे उसके लिए चीन ही क्यों न जाना पड़े। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम में भी महारत हासिल करें। मुफ्ती गुलफाम रजा रामपुरी ने कहा कि हमें अपने समाज की बुराइयों को दूर कर एक आदर्श नागरिक बनना चाहिए। काजी शम्मे आलम ने वर्तमान दौर की समस्याओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में तीन छात्रों की दस्तारबंदी भी गई। इस दाैरान हाफिज महमूद, शाने रब, कारी सलीम, हाफिज अय्यूब, हाफिज समीर, नईम, हाफिज दानिश, हाफिज अनस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed