{"_id":"63061eb257d5641d470b447a","slug":"youth-kidnapped-and-did-sexual-assault-with-teenager-in-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: किशोरी का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म, घर के पास बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: किशोरी का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म, घर के पास बेहोशी की हालत में मिली पीड़िता
Wed, 24 Aug 2022 06:20 PM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी बिलारी (मुरादाबाद)।
संवाद न्यूज एजेंसी बिलारी (मुरादाबाद)।
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:20 PM IST
सार
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि नामजद आरोपी शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के एक मोहल्ले से मंगलवार देर शाम किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को बेहोशी की हालत में उसके घर के पास छोड़ दिया । इस घटना में मोहल्ले के ही दूसरे वर्ग के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति की 11 वर्षीय बेटी कक्षा छह में पढ़ती है। पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 अगस्त की देर शाम मोहल्ले का ही शमीम उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया और दुष्कर्म किया। किशोरी को रात में ही उसके घर के पास बेहोशी की हालत में छोड़ गया।
विज्ञापन
परिजनों द्वारा तलाश करने के बाद किशोरी बदहवास हालत में मिली। बाद में किशोरी ने परिजनों को बताया कि शमीम ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी के मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्ले वालों की भीड़ एकत्र हो गई। रात में ही पीड़ित पिता अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा और शमीम के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन